MP Nagrik Sahakari Bank Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सरदार सिंह नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित में विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती चयन लिपिक, कैशियर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए निकाली गयी है। इसके लिए इक्छुक और योग्य आवेदक इसके लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है आवेदन कि अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 शाम 05 बजे तक है।
यह भर्ती सरदार सिंह नागरिक सहकारी बैंक टीकमगढ़ में संविदा आधार पर निकाली गई है। उम्मीदवारो को अपना आवेदन फॉर्म पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन मे दिए गए अड्रेस पर भिजवाना होगा ।
MP Nagrik Sahakari Bank Recruitment 2026: पद का नाम और पद संख्या
लिपिक: 01 पद
कैशियर: 01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर: 01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर (आईटी): 01 पद
MP Nagrik Sahakari Bank Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
लिपिक/ कैशियर/ कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और PGDCA होना अनिवार्य है।
कंप्यूटर ऑपरेटर (आईटी) के पद के लिए: BCA/MCA/MSC (CS Or IT)/ BE (CS Or IT)/ समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
आयुसीमा
इस भर्ती मे आवेदन के लिए आवेदक कि आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होंगी।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन फॉर्म 05 फरवरी 2026 तक विभाग को भेजना अनिवार्य है।
नोटिफिकेशन:- download here