FMGE Result 2026 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा 2026(FMGE) के परिणाम फरवरी के मध्य तक घोषित किए जा सकते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी एनबीईएमएस ने सटीक रिलीज तिथि के बारे मे कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार FMGE के परिणाम जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर आपको देखने को मिल जाएंगे।
यह परीक्षा साल में दो बार होती है और इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को एनबीईएमएस के दिशानिर्देशों एवं भारतीय चिकित्सा परिषद के नियमानुसार योग्य और श्रेष्ठ माना जाता है
इस साल जनवरी 2026 में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में देश भर के कई सारे परीक्षा केंद्रों पर हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया है। कई उम्मीदवारों के लिए, यह परिणाम न केवल उनके पेशेवर करियर का मार्ग तय करेंगा , बल्कि आपको विदेश में अध्ययन करने में बिताए गए उनके वर्षों का भी निर्धारण करता है।जब एफएमजीई का परिणाम सबके सामने आएगा तब उम्मीदवार की योग्यता स्थिति, कुल अंक और रैंक कि सम्पूर्ण जानकारी देख सकेंगे।
हम आपको बता दे कि एनबीईएमएस द्वारा FMGE Result 2026 या तो पीडीएफ के रूप में आएगा या फिर व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के माध्यम से जारी किया जाएगा जाने। जिन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके देखा जा सकता है।
FMGE स्कोरकार्ड 2026: डाउनलोड करने के प्रोसेस
FMGE Result 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करके FMGE स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:-
*सबसे पहले आपको NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चले जाना है।
*अब आपको होमपेज पर “FMGE जनवरी 2026 Result ” वाले लिंक को खोलना है।
*अब यदि पूछा गया हो तो आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर दे।
*इसके बाद स्कोरकार्ड दिख जाएगा और आप इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।
FMGE Result 2026: result आने के बाद क्या होता है
अगर आप जनवरी 2026 में FMGE परीक्षा में सफल हो जाते है तो सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी उत्तीर्णता की आधिकारिक सूचना दी जाएगी। और आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा बाद मे , NBEMS का उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा ।
जो लोग सफलता प्राप्त कर लेते हैं, वे पंजीकरण के लिए अपने संबंधित राज्य चिकित्सा परिषदों या फिर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग मे जाकर संपर्क कर सकते हैं, जिससे आपको अपनी स्थिति और आवश्यकताओं के अनुसार इंटर्नशिप और अभ्यास करने कि शुरूआत हो सके है।