PNB Apprentice Recruitment 2026: पीएनबी बैंक अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 फरवरी से आवेदन शुरू

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती  अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत कुल 5138 प्रशिक्षण सीटों पर निकाली गयी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक भराये जाएंगे है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस अवधि के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली गयी है जिसमे एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि होंगी है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को बैंक का कर्मचारी नहीं माना जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद  नियुक्त उम्मीदवार का नौकरी पर कोई अधिकार नहीं होगा। इस प्रशिक्षण कि अवधि के अंतर्गत उम्मीदवारों को जो मासिक वेतन निर्धारित किया गया है स्टाइपेंड के रूप मे दिया जाएगा। चलिए इसके बारे मे पूरी जानकारी देख लेते है।

Selection Process

इस भर्ती मे उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलइन लिखित परीक्षा ली जायेगी इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा और चिकित्सीय परीक्षण होगा। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 के पहले सप्ताह में हो सकता है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

  • सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (पुरुष) उम्मीदवारो को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) अभ्यर्थियों को  708 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ट्रांसजेंडर उम्मीदवारो को 236 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयुसीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार  होंगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अनुसार आयु में छूट भी प्रदान कि जायेगी।

पद का विवरण

पद का नामकुल पद
अप्रेंटिस5138

इस भर्ती में कुल 5138 पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसमे सामान्य वर्ग के लिए 2383 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 294 पद, अनुसूचित जाति के लिए 887 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 1110 पद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 464 पद पर यह भर्ती हैं। इसके आलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी पद अलग से आरक्षित हैं।

Educational Qualification

इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजन किया जाएगा, जिसमे 100 प्रश्न मिलेंगे  समय अवधि 60 मिनट रखी जायेगी। इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी,  सामान्य जागरूकता, गणित एवं तर्कशक्ति तथा कंप्यूटर ज्ञान के प्रश्न मिलेंगे।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Apply Process

इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को पहले इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा इसके  बाद मे आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के लिए आपको निचे दिए गए अप्लाई के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना है और फॉर्म मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर देना है। आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य निकल ले।

Important Dates

Onlione Form Start Date08 फरवरी 2026
Onlione Form End Date24 फरवरी 2026
Onlione Exam Dateमार्च 2026 के प्रथम सप्ताह

PNB Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Official NotificationClick Here
Apply Online Click Here
Official Website https://pnb.bank.in/recruitments.aspx

Leave a Comment